भाग्यशाली लोग
*बुजुर्ग नहीं भाग्यशाली लोग*
वे भाग्यशाली लोग हैं जो 60 पार
कर गये। एक जापानी पुस्तक
के अनुसार जापान
में, डॉ वाडा
60 साल से अधिक उम्र के
लोगों को, *'बुजुर्ग'*
कहने के बजाय,
*'भाग्यशाली लोग'* कहने
की वकालत करते
हैं।
डॉ. वाडा ने
60 साल के लोगों
के "भाग्यशाली व्यक्ति" बनने
के रहस्य को
"36 वाक्यों" में* इस
प्रकार समझाया :-
*1.* चलते रहो।
*2.* जब आप चिड़चिड़ा
महसूस करें तो गहरी सांस
लें।
*3.* व्यायाम
करें, ताकि शरीर
में अकड़न महसूस
न हो।
*4.* गर्मियों
में, एयर- कंडीशनर
चालू होने पर,
अधिक पानी पिएं।
*5.* आप जितना चबाएंगे,
आपका शरीर और मस्तिष्क उतना ही ऊर्जावान होगा।
*6.* याददाश्त
उम्र के कारण नहीं, बल्कि
लंबे समय तक मस्तिष्क का उपयोग
न करने के कारण कम
होती है।
*7.* ज्यादा दवाइयां लेने की जरूरत नहीं
है।
*8.* रक्तचाप
और रक्त शर्करा
के स्तर को जानबूझ कर
कम करने की आवश्यकता नहीं है।
*9.* केवल वही काम
करें, जिससे आप
प्यार करते हैं।
*10.* चाहे कुछ भी
हो जाए, हर समय घर
में नहीं रहना
चाहिए। रोज घर से बाहर
जरूर निकलें, और
टहलें भी।
*11.* जो चाहो खाओ,
पर नियन्त्रित रखिये।
*12.* हर काम सावधानी
से करें।
*13.* उन लोगों से
वह व्यवहार न
करें, जिससे आप
भी नापसंद करते
हैं।
*14.* अपनों का ख्याल
रखें।
*15.* बीमारी
से, अंत तक लड़ने के
बजाय इसके साथ
जीना बेहतर है।
*16.* मुश्किल
समय में, आगे
बढ़ने से मदद मिलती है।
*17.* हर बार, खाना
खाने के बाद, थोड़ा सा
गुनगुना पानी, अवश्य
पियें।
*18.* रात में, जब
भी उठें, पानी
अवश्य पियें।
*19.* जब नींद नहीं
आये, तो जबरदस्ती
न करें।
*20.* खुशमिजाज
चीजें करना, दिमाग
को तेज करने
वाली सबसे अच्छी
गतिविधि है।
*21.* अपने लोगों से
बातचीत करते रहें।
*22.* एक
*"पारिवारिक चिकित्सक"* को, अपने
आसपास जल्दी खोज
लें।
*23.* धैर्य रखें, लेकिन
अत्यधिक नहीं, या
हर समय अपने
आप को अच्छा
बनने के लिए मजबूर न
करें।
*24.* नया सीखते रहें,
वरना बूढ़े कहलाएंगे।
*25.* लालची मत बनो,
अब जो कुछ भी तुम्हारे
पास है, वही अच्छा व
काफी है।
*27.* जब कभी
बिस्तर से उठना हो, तो
तुरंत खड़े न हों,
2-3 मिनट रुककर, उठें।
*28.* जितनी अधिक परेशानी
वाली चीजें हैं,
उतनी ही दिलचस्प
हैं। *29.* स्नान करने
के बाद कपड़े
पहनते वक्त दीवार
आदि का सहारा
लें।
*30.* वही करें, जो
अपने और दूसरों
के लिए हितकारी
हो।
*31.* अपने आज को,
इत्मिनान से जिएं।
*32.* इच्छा,
दीर्घायु का स्रोत
है!
*33.* एक आशावादी के रूप में जियें।
*34.* प्रसन्नचित्त
व्यक्ति, लोकप्रिय होंगे।
*35.* जीवन और जीवन
के नियम आपके
अपने हाथों में
हैं।
*36.* इस उम्र में
सब कुछ शांति
से स्वीकार करे!
हँसते रहिये हंसाते
रहिये
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें